Editor

ममता बनर्जी पर बरसीं शायना एनसी, बोलीं- “हार हजम नहीं हो रही, इस्तीफा देना पड़ेगा”

मुंबई में शिवसेना नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “दीदी को हार हजम नहीं हो रही है। साल 2021 में जब वह चुनाव जीती थीं, तब उन्हें EVM से कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अब हार के बाद सवाल उठाए जा रहे हैं।”

VK Finance

शायना एनसी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की प्रक्रिया सर्वोपरि होती है और सभी राजनीतिक दलों को उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी अपनी जिद पर अड़ी हुई हैं और संवैधानिक प्रक्रिया को नजरअंदाज कर रही हैं।

उन्होंने आगे कहा, “चुनाव आयोग पहले गजट जारी करेगा, फिर उसकी अधिसूचना राज्यपाल तक पहुंचेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री को संवैधानिक रूप से इस्तीफा देना ही पड़ेगा। ऐसे में इस तरह के बयान देना और प्रक्रिया पर सवाल खड़े करना पूरी तरह असंवैधानिक है।”

शिवसेना नेता ने कहा कि जनता के जनादेश का सम्मान होना चाहिए और राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करना चाहिए।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment