Editor

शुक्लागंज नए पुल के निर्माण में तेजी, #उन्नाव छोर पर शुरू हुई पिलर पायलिंग..

  • कानपुर-शुक्लागंज को जोड़ने वाले नए पुल के निर्माण में अब तेजी आ गई है। गंगा किनारे मिश्रा कॉलोनी छोर पर शनिवार से पिलर पायलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्लागंज छोर पर छह पिलर की पायलिंग होनी है, जिसे करीब डेढ़ से दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Hamari sevaye

👉🏻पहले दिन मशीन की पूजा-पाठ के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। रास्ते में आ रहे करीब 40 मकानों को मुआवजा देने के बाद हटाया गया था। मलबा हटने के बाद अब मशीन मौके पर पहुंच गई है।

VK Finance

पुल के रास्ते में आने वाले आठ हरे पेड़ों को भी हटाया गया है, जिनमें चार पीपल, तीन नीम और एक शीशम शामिल हैं।

निर्माण कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, अब शुक्लागंज छोर पर काम पूरी रफ्तार से कराया जाएगा। पुल का निर्माण कानपुर छोर से जनवरी में शुरू हुआ था।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment