Editor

सर्पदंश ने बुझाया घर का चिराग, 23 वर्षीय बीएससी छात्रा कोमल की मौत

Hamari sevaye

दुर्गागंज क्षेत्र के गोपीपुर गांव में हादसा, निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

VK Finance

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

भदोही। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव में सर्पदंश की घटना में 23 वर्षीय बीएससी छात्रा कोमल गौतम की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि कोमल घर के अंदर मौजूद थी। मकान के एक हिस्से में प्लास्टर का काम नहीं हुआ था। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उसके पैर में डंस लिया। कुछ समय बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को सर्पदंश की जानकारी हुई।
परिजन आनन-फानन में कोमल को उपचार के लिए भदोही के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
कोमल की असमय मौत से पूरे गोपीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
होनहार छात्रा की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment