Editor

वाराणसी : कैंट स्टेशन पर राइट्स से खाली कराई जाएगी जगह, बनेगी अस्थाई पार्किंग

Hamari sevaye

VK Finance

वाराणसी। कैंट स्टेशन पर अस्थाई पार्किंग बनेगी। इसके लिए स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार के पास राइट्स की जगह खाली कराई जाएगी। एडीआरएम लालजी चौधरी ने कार्यदायी संस्था को चेतावनी देते हुए हफ्ते भर के अंदर जगह खाली करने के निर्देश दिए।

राइट्स को कैंट स्टेशन पर तीसरे फुट ओवरब्रिज को बनाने की जिम्मेदारी मिली थी। कार्यदायी संस्था ने सेकेंट एंट्री पर लगभग 300 वर्ग फीट में अपना अस्थाई कार्यालय बना लिया और कच्चा माल रख दिया।

तीसरा फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। वहीं यात्रियों का आवागमन भी शुरू हो गया है। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था ने जगह घेर रखी है। जगह खाली कराकर अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि यात्रियों को सहूलियत हो सके।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment