Editor

रक्षाबंधन को लेकर उन्नाव जिला जेल में खास तैयारियां, बहनों को मिलेंगी राखी-रोली और मिठाई

Hamari sevaye

उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व को लेकर उन्नाव जिला जेल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जेल में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने पहुंचने वाली बहनों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जेल प्रशासन की ओर से मुलाकाती महिलाओं को चंदन, टीका, रोली, राखी का धागा और मिठाई उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

VK Finance

जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताया कि जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के सुझाव पर इस बार विशेष पहल की गई है। जिला जेल में निरुद्ध महिला बंदियों ने अपने हाथों से राखियां तैयार की हैं। इन राखियों को देश की सीमाओं पर तैनात सेना के जवानों के लिए भेजा गया है। इस पहल का उद्देश्य महिला बंदियों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना और समाज में सुधारात्मक संदेश देना है।

वर्तमान में जिला जेल में करीब 800 पुरुष बंदी निरुद्ध हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में बहनों के जेल पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जेल प्रशासन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त महिला पुलिस बल की मांग की है। करीब 10 महिला पुलिसकर्मियों और एक महिला उपनिरीक्षक की तैनाती का अनुरोध किया गया है।

जेल प्रशासन का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment