Editor

खड़ी ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रेलर, परिचालक गंभीर घायल

Hamari sevaye

चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटसिला गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर खड़ी ट्रक से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए।

VK Finance

हादसे में ट्रेलर का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ा। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात को सामान्य कराया। मामले की जांच की जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment