

उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम सभा की निधि से लगी स्ट्रीट लाइट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 14 सितंबर को वादी संजय कुमार पुत्र स्व० जगदीश, निवासी 45/8 काशीराम कॉलोनी ने थाने में तहरीर दी थी कि ग्राम सभा में लगी स्ट्रीट लाइट अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर में मु0अ0सं0 576/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत आरोपी आलम पुत्र स्व० बाबू खान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र और उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह चौहान की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आलम उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी उम्मीदों का शहर, कोतवाली सदर को शेख फार्म के पास काशीराम कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्ट्रीट लाइट, घटना में प्रयुक्त एक प्लास और एक टेस्टर बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।