Editor

नीट की तैयारी करने वाला छात्र फांसी लगाकर दी जान

Hamari sevaye

वाराणसी- लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर इलाके में एक लाज में किराए पर रहकर नीट की तैयारी करने वाला विनोद पटेल 22 वर्षीय ने कमरे के भीतर रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी।विनोद के फांसी लगाने की जानकारी उसके रूम पार्टन अभिषेक के फोन करने पर काल नहीं उठने पर कमरे पर पहुंचने के बाद जानकारी हुई।कमरे पर पहुंचकर अभिषेक के दरवाजा पीटने पर भीतर से कोई जवाब नहीं मिलने पर बगल की रोशनदान से झांकर देखने के बाद जानकारी हुई।सूचना पर बीएचयू पुलिस चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।चौकी प्रभारी ने विनोद के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद मृतक विनोद पिता बुद्धिराम पटेल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।मृतक मिर्जापुर जिले लालगंज थाना के दाती कोटवा का रहने वाला था। पिछले कुछ माह से छित्तूपुर में किराए पर रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। आत्महत्या करने का कारण अभी पता नहीं हैं।पुलिस मोबाइल का कॉल डिटेल्स चेक करेंगी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment