Editor

काशी तमिल संगमम–4 का पहला दल वाराणसी पहुँचा, बनारस स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

 वाराणसी। वाराणसी में मंगलवार को काशी तमिल संगमम–4 का आगाज़ उस समय विशेष बन गया जब कार्यक्रम का पहला दल बनारस पहुँचा। इस दल में मुख्य रूप से छात्र-छात्राएँ शामिल हैं, जिनका उद्देश्य उत्तर और दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से समझना और अनुभव करना है।
Hamari sevaye

बनारस स्टेशन पर माला पहनाकर स्वागत

VK Finance

पहले दल के स्टेशन पर पहुँचते ही माहौल उत्साह से भर उठा। छात्रों का पारंपरिक तरीके से मालाएँ पहनाकर, ढोल-नगाड़ों और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के बीच स्वागत किया गया। आयोजक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से अभिवादन किया और उन्हें काशी की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक झलक से परिचित कराया। इस दौरान भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment