Editor

दूल्हे ने बुलडोजर पर निकाली बारात

गोरखपुर के खजनी तहसील निवासी मेहिन वर्मा के बेटे कृष्णा वर्मा की बारात बुलडोजर पर निकलने पर तमाशबीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह अनोखी बारात इसलिए निकली क्योंकि खलीलाबाद के ससुराल पक्ष ने ताना मारा कि इस बार बाबा जी की पार्टी खलीलाबाद संतकबीरनगर में हार गई। यह ताना दूल्हे कृष्णा वर्मा को नागवार गुजरा, क्योंकि बाबा जी उनके लिए आन-बान-शान हैं।

VK Finance

दूल्हे ने अपनी नाराजगी जताने के लिए बारात में महंगी एयरकंडीशनर कार की बजाय बुलडोजर चुनने का फैसला किया। परिवार और संबंधियों ने उसे समझाने की कोशिश की कि इससे वह हंसी का पात्र बनेगा, लेकिन कृष्णा अपनी जिद पर अड़े रहे। इस अनोखे नजारे ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और बारात को चर्चा का विषय बना दिया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment