Editor

श्रीविद्या मठ हनुमान मंदिर में चोरी केस दर्ज

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के केदारघाट स्थित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मठ श्रीविद्या मठ में स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार की मध्यरात्रि में घुसा चोर मंदिर के भीतर से चांदी का हार पीतल का पात्र उठा ले गया।चोरी की जानकारी सुबह मंदिर में पुजारी के पहुंचने के बाद हुई। एक स्कूटी और बुलेट मोटरसाइकिल से आए तीन युवक आए थे। युवक मठ के दक्षिणी कोने प्रथम तल पर पहुंचकर खिड़की से मंदिर में घुस गया। मठ में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया।पुलिस ने श्रीविद्या मठ के ब्रह्मचारी परमात्मानंद की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया गया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment