

रोहनिया। पूर्व विधायक रोहनिया और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र नारायण सिंह का जन्मदिन आज बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही उनके ओढे स्थित आवास और कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय लोगों और समर्थकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु, स्वस्थ व मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 69 किलो का केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और मिठाइयां बांटीं। पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह 2017 में रोहनिया विधानसभा से भाजपा के टिकट पर रिकॉर्ड मतों से विधायक निर्वाचित हुए थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने रोहनिया क्षेत्र में सड़कों का जाल, गरीबों के लिए आवास, दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल वितरण, वयोश्री योजना के तहत बुजुर्गों को सहायक उपकरण और सामूहिक विवाह जैसे सैकड़ों जनकल्याणकारी कार्य कराए। इसी कारण आज भी क्षेत्र में उन्हें विकास पुरुष के रूप में याद किया जाता है। जन्मदिन के अवसर पर पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के साथ पौधरोपण कर स्वच्छ और हरित पर्यावरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, यही सच्ची समाज सेवा है। जन्मदिन समारोह के दौरान प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अजय दुबे,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह ,जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह विकास दुबे, पार्षद , कमलेश पाल , पार्षद श्याम भूषण शर्मा, देबेन्द्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह, बृजेश राजभर , आलोक पांडेय , प्रदीप प्रजापति भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और किसान मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि सुरेन्द्र नारायण सिंह जी का जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक है और रोहनिया की जनता आज भी उनके साथ है।
