Editor

घर में घुसे चोर, 25 लाख की चोरी से हड़कंप, 5 लाख नकदी और 20 लाख के जेवरात ले गए

Hamari sevaye

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कर्मी बिझलामऊ गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब 25 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 5 लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये के जेवरात ले गए।

VK Finance

बताया जा रहा है कि दंपत्ति बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में दाखिल हो गए, लेकिन परिवार को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह शौच के लिए पत्नी उठी तो घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो कपड़े और सामान बिखरा पड़ा था।

परिजनों के मुताबिक, घर से करीब 5 लाख रुपये नकद और लगभग 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment