Editor

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर के पास पानी में उतरा करंट, 11 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत

Hamari sevaye

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

VK Finance

जानकारी के मुताबिक, बच्चा अपने घर के पास लगे ट्रांसफार्मर के नजदीक लकड़ी बीन रहा था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर के पास भरे पानी में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं, परिजनों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment