Editor

कुशीनगर में तबादला एक्सप्रेस, कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Hamari sevaye

कुशीनगर पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस विभाग में हुए इस तबादला आदेश के बाद कई थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सबसे बड़ी कार्रवाई रामकोला थाना प्रभारी धनवीर सिंह पर हुई, जिन्हें लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था में कमजोर प्रदर्शन के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया।

VK Finance

एसपी के आदेश के अनुसार उप निरीक्षक नीतिन रघुनाथ श्रीवास्तव को तरयासुजान थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को रामकोला थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा उप निरीक्षक अनिल सिंह को रविंद्रनगर थाने का नया एसओ नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिले में अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग को प्रभावी बनाने और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। पुलिस महकमे में इस तबादला सूची को लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment