Editor

स्टीयरिंग फेल होने से दवा लदा मालवाहक टेम्पो डिवाइडर से टकराया, चालक घायल

Hamari sevaye

वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र में सोमवार को एक दवा लदा मालवाहक टेम्पो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना चांदपुर बाटा मोड़ के समीप हुई, जहां चलते समय टेम्पो का स्टीयरिंग अचानक फेल हो गया। नियंत्रण खोने के कारण वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में टेम्पो चालक जंगबहादुर (31 वर्ष), निवासी चौबेपुर, घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक सत्यानंद यादव ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। घायल चालक को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे वाहन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा।

VK Finance

जानकारी के अनुसार मालवाहक टेम्पो कैंट क्षेत्र से दवाइयों की खेप लेकर संबंधित कंपनी की ओर जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चालक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment