
कानपुर, 29 अगस्त 2026। लगातार हो रही बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। थाना क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि बारिश के कारण एक मकान की दीवार और छत गिर गई है, जिसमें दो व्यक्तियों के दबे होने की सूचना है।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर सर्विस तथा एनडीआरएफ टीम को भी सूचित किया गया।
मौके पर पाया गया कि अत्यंत संकरी गली में दो कच्चे मकान अगल-बगल बने हुए थे, जिनमें से एक की छत और दूसरे की दीवार भरभराकर गिर गई और दो व्यक्ति मलबे के नीचे दब गए।
पुलिस एवं राहत-बचाव टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया तथा उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है। मौके पर स्थिति सामान्य है।
अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती शिवा सिंह ने बताया कि सूचना पर तत्काल थाना फोर्स, फायर पुलिस और NDRF को मौके पर भेजा गया। संकरी गली में दो कच्चे मकान होने के कारण रेस्क्यू में कठिनाई आई, लेकिन दोनों लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है।
