Editor

उन्नाव के गगनी खेड़ा गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल को लेकर उन्नाव प्रशासन अलर्ट, उन्नाव ADM,SDM और CO सिटी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Hamari sevaye

उन्नाव। थाना गंगाघाट क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गगनी खेड़ा झील में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। रविवार को अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।

VK Finance

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर चल रहे गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का भी निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित रखने और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण ढंग से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment