Editor

उन्नाव – अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों पर विधायक पंकज गुप्ता सख्त

Hamari sevaye

अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश। अतिवृष्टि से सदर विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों एवं मार्गों की स्थिति को लेकर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की।

VK Finance

विधायक ने क्षेत्रवार सड़कों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर तत्काल आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बारिश के कारण ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। विधायक ने स्पष्ट किया कि जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सड़क मरम्मत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरदयाल अहिरवार सहित सहायक अभियंता व अवर अभियंता मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी समेत ग्राम प्रधान एवं पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment