Editor

उन्नाव थाना गंगाघाट पुलिस ने मंदिर से तांबे का नाग चोरी करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

Hamari sevaye

उन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने मंदिर से तांबे का नाग चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया तांबे का घुमावदार नाग और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

VK Finance

पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को मंदिर से तांबे का नाग चोरी होने के संबंध में थाना गंगाघाट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार, 4 सितंबर को आरोपी प्रिन्स द्विवेदी (30 वर्ष), निवासी कंचन नगर, शुक्लागंज को सरैया क्रासिंग से बने नए पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का तांबे का नाग और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान, कांस्टेबल अंकुर तोमर, इमरान, भूपेन्द्र सिंह और प्रिन्स शर्मा शामिल रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment