

उन्नाव पुलिस के लिए गौरव की खबर सामने आई है। उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य और सराहनीय पुलिस सेवा के लिए प्रधान शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया है।

राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह को यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें पुलिस महानिदेशक यानी DGP और ADG LO द्वारा सम्मानित किया गया।
अखिलेश सिंह को मिला यह सम्मान पुलिस सेवा के दौरान उनके उल्लेखनीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
उन्नाव में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पद पर रहते हुए अखिलेश सिंह लगातार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर सक्रिय नजर आए हैं।