Editor

वाराणसी: बिजली गुल रही, फिर भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर से कटा बैलेंस, उपभोक्ता परेशान

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र की निवासी तारा देवी उपभोक्ता संख्या 5466011000 ने बिजली बिल में बचत की उम्मीद से 3 किलोवाट का सोलर कनेक्शन लगवाया, लेकिन स्मार्ट प्रीपेड GMR मीटर लगने के बाद उनकी परेशानी बढ़ गई। तारा देवी के अनुसार शनिवार रात 11 बजे से रविवार सुबह 11 बजे तक ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके बावजूद उनके प्रीपेड स्मार्ट मीटर का बैलेंस लगातार कटता रहा। रात में मोबाइल ऐप पर 960 रुपये बैलेंस दिख रहा था, जिसमे से 471.30 रुपये कट गया। बिजली न होने के बावजूद लगभग 471 रुपये कटने से उपभोक्ता हैरान हैं। इस संबंध में जब उन्होंने अधिशासी अभियंता सप्तम और उपखंड अधिकारी विजय सिंह से बातचीत की। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने का आश्वासन दिया। क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं ने भी स्मार्ट मीटर से इसी तरह अनावश्यक कटौती की शिकायत की है, जिससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती दिख रही है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment