
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित पशु बाजार में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पशु खरीदने पहुंचे युवक की मोटरसाइकिल को चोर लेकर फरार हो गया। पूरी घटना बाजार में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

CCTV फुटेज में एक शातिर चोर बाइक को लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित युवक महमूदपुर नौहसरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और तलाश में जुटी है।