Editor

विंध्यांचल को मिली विकास की रफ्तार! प्रयागराज से छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक बनेगा 333 किमी का विंध्य एक्सप्रेसवे

Hamari sevaye

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 26,315 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 333 किलोमीटर लंबे विंध्य एक्सप्रेसवे को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर मुहर लगाई गई।

VK Finance

यह छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रयागराज से शुरू होकर भदोही के ज्ञानपुर, मिर्जापुर के चुनार, सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज और रेणुकूट होते हुए छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बभनी तक पहुंचेगा। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इसे आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा।

सरकार का मानना है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक, पर्यटन, खनिज और कृषि क्षेत्रों को नई गति मिलेगी। साथ ही यात्रा का समय कम होगा और क्षेत्रीय विकास को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि विंध्य एक्सप्रेसवे का सीधा संपर्क गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख मार्गों से होगा। इससे प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा उत्तर प्रदेश को एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

यूपीडा द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण और तकनीकी अध्ययन के बाद तीन वैकल्पिक अलाइनमेंट तैयार किए गए थे, जिनमें से अंतिम मार्ग को कैबिनेट की स्वीकृति प्रदान की गई। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 18 प्रस्ताव रखे गए और सभी को मंजूरी दे दी गई।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment