Editor

यूपी की 14 सीटों पर आज मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में यूपी समेत आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए मतदान शनिवार को होगा। पूर्वांचल की पांच समेत यूपी की 14 सीटों और बलरामपुर की गैंसड़ी विस सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक पोलिंग बूथ की कतार में जितने भी वोटर लगे होंगे, वह सभी मताधिकार का प्रयोग करने के हकदार रहेंगे।
यूपी की जिन 14 सीटों पर शनिवार को मतदान होगा वे हैं-लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर ,भदोही, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती और सन्तकबीर नगर। इनमें से प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर चूंकि सबसे अधिक 26 प्रत्याशी हैं, और एक इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की बैलेट यूनिट पर अधिकतम 15 उम्मीदवार तथा एक नोटा का बटन होता है, इस नाते इस सीट के हर मतदान केन्द्र के हर पोलिंग बूथ पर ईवीएम की दो-दो बैलेट यूनिट लगायी जाएंगी।
2019 के पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो इन 14 सीटों में से सबसे अधिक 61.08 प्रतिशत मतदान अम्बेडकरनगर सीट पर और सबसे कम 48.70 प्रतिशत मतदान फूलपुर सीट पर हुआ थ्रा। इस चुनाव में कुल 28,171 पोलिंग बूथ हैं, जिसमें से 3978 क्रिटिकल हैं।

VK Finance

साभार

खबर को शेयर करे

Leave a Comment