
वाराणसी -पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त अशोक यादव पुत्र विष्णु यादव निवासी 101 ग्राम व पोस्ट भाला खुर्द तहसील जखनिया बनकत्ता जनपद गाजीपुर को गंगा पैलेस के सामने मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया।
