

राजातालाब। भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने अपनी नई जिला टीम की घोषणा की। टीम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता, मंडल उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं जिला मंत्री रह चुके अश्वनी पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। घोषणा के बाद संगठन में मजबूती की उम्मीद जताई गई और जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। अश्वनी पाण्डेय की नियुक्ति पर वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी। प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु और हंसराज विश्वकर्मा, विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, संसदीय जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र रघुवंशी, राकेश सिंह अलगू, अजय सिंह मुन्ना, उमेश दत्त पाठक, अवधेश सारथी, जय प्रकाश दुबे, सुरेन्द्र पटेल, अरविंद पटेल, कुमार सिद्धार्थ, सर्वेश्वर नारायण सिंह, अभिषेक दुबे, विवेक सिंह, रमेश सिंह, सुजीत पाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दी।
