Editor

रामपुर चंद्रावती में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Hamari sevaye

चौबेपुर, वाराणसी। रामपुर चंद्रावती गांव में मंगलवार की रात लालजी विश्वकर्मा (32 वर्ष), पुत्र मनीष विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मनीष विश्वकर्मा बढ़ई का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी रेखा और दो वर्षीय बच्ची हैं। पति की मौत के बाद पत्नी रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। लालजी तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गांव में शोक का माहौल है। मौत के कारणों के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम आ रही है

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment