Editor

जनसुरक्षा सर्वोपरि: जवाबदेही के साथ प्रभावी पुलिसिंग पर डीजीपी का जोर

Hamari sevaye

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी जनपदीय प्रभारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

VK Finance

डीजीपी ने आगामी पर्वों और विभिन्न आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने तथा आवश्यक पुलिस प्रबंधन करने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित सुधार न होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए 5 थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर किया गया, जबकि 2 क्षेत्राधिकारी यातायात के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए गए।

बैठक में IGRS और जनशिकायत निस्तारण प्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान किया जाए, जिससे पुलिस पर जनता का भरोसा और मजबूत हो सके।

इसके साथ ही मीडिया के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया गया। डीजीपी ने निर्देश दिया कि किसी भी घटना से जुड़ी तथ्यात्मक, अद्यतन और प्रमाणिक जानकारी समयबद्ध रूप से मीडिया को उपलब्ध कराई जाए, ताकि अफवाहों पर अंकुश लगाया जा सके।

बैठक में ZFD और C-RTC योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, यातायात प्रबंधन में सुधार, विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, व्यापार मंडल के साथ नियमित संवाद तथा न्यायालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए ‘यक्ष’ एप के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment