Editor

सुल्तानपुर डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

सुल्तानपुर: जनपद में नवागत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उनके अचानक निरीक्षण से नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया, वहीं सफाई कर्मचारियों में भी हलचल देखने को मिली।

VK Finance

जिलाधिकारी ने सीताकुंड और सिविल लाइन वार्ड का दौरा कर सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण और नालियों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज, सफाई इंस्पेक्टर अधूलिका सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सफाई नायकों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि शहर में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और कहीं भी गंदगी न रहने पाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment