
लखनऊ में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे जनता में भय का माहौल बन गया है। मौर्य ने 24, 25 और 27 अप्रैल की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने 24 अप्रैल को युवती हत्या, प्रतापगढ़ गैंगरेप व हत्या कांड और एटा गोलीकांड जैसे मामलों को उठाया। मौर्य ने कहा कि कई मामलों में आरोपी अब भी फरार हैं और पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहे हैं। गाजीपुर और हरदोई की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कार्रवाई न होना प्रशासन की नाकामी दर्शाता है।