Editor

कुशीनगर में सनसनी: जीजा ने साली को गोली मार खुद की भी ली जान

Hamari sevaye

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने पहले अपनी साली को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

VK Finance

जानकारी के मुताबिक बिहार के कुचायकोट क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र प्रजापति ने अपनी 18 वर्षीय साली नैना प्रजापति के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही नैना की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जितेंद्र ने खुद पर भी फायर कर लिया, जिससे उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही तमकुहीराज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और आपसी संबंधों को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है। स्थानीय लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment