Editor

अलीगंज अग्निकांड के बाद परिवहन विभाग अलर्ट, प्रदेशभर में बसों की 30 दिन तक होगी सघन जांच

Hamari sevaye

लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने बसों की अग्नि सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के निर्देश पर प्रदेशभर में 23 जुलाई तक 30 दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।

VK Finance

इस अभियान के तहत स्लीपर, स्कूल, स्टेज और कांट्रैक्ट कैरिज बसों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, क्षमता, वैधता और कार्यशीलता की जांच होगी। एक्सपायर्ड या खराब अग्निशमन यंत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी और कमियां दूर होने तक बसों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा।

साथ ही स्लीपर बसों में इमरजेंसी एग्जिट, सेफ्टी हैमर और विद्युत वायरिंग की भी जांच होगी। स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन का सत्यापन किया जाएगा। बस अड्डों, टोल प्लाजा और प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment