Editor

उन्नाव में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर,बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी गई राहत सामग्री


  • उन्नाव: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से उन्नाव के बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।
Hamari sevaye

इसी क्रम में बीघापुर तहसील क्षेत्र के जयराजमऊ गांव में करीब 1200 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। राहत वितरण कार्यक्रम में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, विधायक आशुतोष शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी कृति राज और अपर जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

VK Finance

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ ही नदी के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है, वहीं प्रशासन ने प्रभावित लोगों को राहत और सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment