साइबर ठगी के 1 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस
उन्नाव में कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार आवेदक संकल्प सिंह की 1,00,557 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 3 सितंबर को खाते से रकम कट गई थी। शिकायत मिलते ही साइबर टीम ने कार्रवाई शुरू की ...