उन्नाव में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी, 967 किलो खाद्य सामग्री नष्ट, बिना लाइसेंस मिठाई निर्माण पर कार्रवाई
उन्नाव। जिलाधिकारी उन्नाव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 21 अगस्त को जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य प्रियांका सिंह के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 09 खाद्य नमूने संग्रहित ...