
वाराणसी के चितईपुर क्षेत्र में स्थित एक टी स्टॉल में हुई चोरी की घटना ने स्थानीय व्यापारियों में चिंता बढ़ा दी है। पीड़ित दुकानदार राजाबाबू पुत्र प्रेमचंद्र पटेल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 जुलाई की रात करीब 3:15 बजे उनकी “राबवी टी स्टॉल”, जो रामल हॉस्पिटल के बगल में स्थित है, में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें सागर सैनी निवासी मनियान बस्ती के दिखाई देने का दावा किया गया।

शिकायत के अनुसार मामले की पड़ताल में राकेश पुत्र सुभाष चंद्र पटेल निवासी पोंगलपुर का नाम भी सामने आया। व्यापारी का आरोप है कि पूछताछ के दौरान राकेश ने चोरी के कुछ सामान के अपने पास होने की बात स्वीकार की, जबकि बाकी सामान और चोरी की गई नकदी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। प्रार्थना पत्र में कस्नु नामक एक अन्य युवक को भी घटना में शामिल बताया गया है।
पीड़ित व्यापारी ने तीनों आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से चोरी गया पूरा सामान और नकदी बरामद कराने की गुहार लगाई है, ताकि क्षेत्र के व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा कायम रह सके।