Editor

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में किया दर्शन-पूजन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज मंगलवार को अपनी मंगेतर और मछलीशहर से सपा सांसद के साथ पहुंचे। दोनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह गेट नंबर-4 से मंदिर में प्रवेश किया और गर्भगृह में करीब 30 मिनट तक विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया।

VK Finance

दर्शन-पूजन के बाद दोनों गंगा द्वार से बाहर निकले और गंगा नदी में नौका विहार का आनंद लिया। इस दौरान रिंकू सिंह को अपने बीच देखकर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपने पसंदीदा क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखाई दिया। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए उन्हें सुरक्षित तरीके से नाव तक पहुंचाया। इस मौके पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी भी उनके साथ मौजूद रहे।

इससे पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह का स्वागत किया, जिसके बाद दोनों प्रिया के पैतृक गांव करखियाव पहुंचे। वहां पूर्व सांसद तूफानी सरोज और परिवार के अन्य सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार दोनों की शादी जून 2026 के पहले सप्ताह में वाराणसी के Taj Ganges Varanasi में होने की संभावना है। 💍

खबर को शेयर करे

Leave a Comment