Editor

रात के अंधेरे में बुझ गई साहिल की जिंदगी! सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का रहस्य, आखिर किसने छीन लिया परिवार का इकलौता सहारा?

Hamari sevaye

वाराणसी । सिगरा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरीबाग में देर रात हुए एक दर्दनाक और रहस्यमयी सड़क हादसे ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। ब्लिंकिट में कार्यरत 20 वर्षीय साहिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, वहीं घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि दुर्घटना पास के एक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

VK Finance

मृतक की पहचान साहिल (20) पुत्र स्वर्गीय अब्दुल करीम, निवासी सरैया, जलालीपुरा (जैतपुरा) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि करीब पांच वर्ष पहले पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी साहिल के कंधों पर आ गई थी। वह ब्लिंकिट में नौकरी कर अपनी मां, तीन बहनों और एक बड़े भाई के परिवार का सहारा बना हुआ था। उसकी कमाई से ही घर का खर्च चलता था।

हादसे की सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल साहिल को मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, साहिल की बाइक किसी भारी वाहन से टकराई थी, लेकिन वाहन की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस फुटेज खंगाल रही है और हादसे के हर पहलू की जांच कर रही है। आखिर साहिल की मौत महज एक सड़क दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment