

नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से हुई मुलाकात के बाद अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। वांगचुक ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही और उनकी प्रमुख मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लद्दाख से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार जल्द ठोस कदम उठाएगी। अनशन समाप्त करने के साथ ही उन्होंने समर्थकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनहित एवं लद्दाख के अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी जारी रहेगी।
