Editor

24 घंटे वाराणसी में नहीं होगी पेयजल आपूर्ति, लोगों से पानी स्टोर करने की अपील

24 घंटे वाराणसी में नहीं होगी पेयजल आपूर्ति, लोगों से पानी स्टोर करने की अपील
वाराणसी के शहरी इलाकों में मंगलवार शाम 4 बजे से बुधवार शाम तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। इसका असर लगभग 5 लाख की आबादी पर पड़ेगा। मरम्मत के काम को लेकर जल निगम ने ये फैसला लिया है। जिसको देखते हुए लोगों से पानी भंडारण करने की अपील भी की है। प्रभारी सचिव जलकल ओपी सिंह ने बताया कि 16 जनवरी की शाम से 17 जनवरी की दोपहर तक मरम्मत कार्य चलेगा। इसके बाद 17 जनवरी की शाम 4 बजे से जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

VK Finance


24 घंटे नहीं होगी शहर में जलापूर्ति


प्रभारी सचिव जलकल ओपी सिंह ने कहा कि हालांकि नलकूप चालू रहेंगे। इससे लोगों को पेयजल की गंभीर समस्या नहीं होगी। उन्होंने आम जनता से पानी भंडारण की अपील की है। जलापूर्ति नहीं होने से सबसे ज्यादा महमूरगंज, कोतवाली, भेलूपुर सहित शहर के अन्य इलाकों में सतर्कता बरतनी जरूरी है। दरअसल भेलूपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) के दो सीडब्ल्यूआर को शुरू किया जाना हैं। इसलिए ही यह निर्णय लिया गया है।
2 लाख परिवारों को सुबह नहीं मिल आरओ का पानी
बता दें वाराणसी शहर में हर चौथा-पांचवां परिवार आरओ प्लांट से पानी खरीदकर पी रहा है। 24 घंटे पानी की आपूर्ति बंद होने के चलते बुधवार को सुबह करीब 2 लाख परिवारों को आरओ का पानी नहीं मिल पाएगा। अधिकतर लोगों का कहना है कि सरकारी पाइप से आने वाले पानी में गंदगी रहती है। इसलिए आरओ प्लांट से पानी मंगवाते हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment