Editor

अलकनंदा का बढ़ रहा है जलस्तर, देखें वीडियो

उत्तराखंड।भू बैकुंठ नगरी बद्रीनाथ धाम में बहती है अलकनंदा जिस अलकनंदा का आजकल कई बार अचानक जलस्तर बढ़ जा रहा है और ऐसे में अलकनंदा कई बार अपना विकराल रूप धारण कर रही है, आपको बता दें कि आजकल पहाड़ों में मानसूनी बरसात हो रही है और ऐसे में ऊंची चोटियों में लगातार बर्फ पिघल रही है जिसके चलते अलकनंदा का बहाव कई बार अचानक सायं काल के वक्त बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि बद्रीनाथ धाम में पुलिस प्रशासन की टीम चप्पा चप्पा पर मौजूद है

VK Finance

सभी तीर्थ यात्रियों को नदी के आसपास ना जाने की सलाह भी दे रहे हैं। हालांकि बद्रीनाथ धाम में कभी अचानक हल्की-फुल्की बरसात शुरू हो जा रही है लेकिन बद्रीनाथ धाम में अभी भी गर्मी का सितम जारी है। भगवान नारायण धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक तीर्थ यात्री भगवान नारायण हरि के दर्शन प्राप्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार भगवान बद्री विशाल जी के धाम में रिकॉर्ड तोड़ तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं।

रिपोर्ट-नवीन सिंह भंडारी

खबर को शेयर करे

Leave a Comment