Editor

12 साल से इंतजार, अब फिर उठी बाबा साहब की प्रतिमा पुनः स्थापित कराने की मांग

Hamari sevaye

उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र के पास पूर्व में स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को दोबारा स्थापित कराने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि प्रतिमा हटाए जाने के करीब 12 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसे पुनः स्थापित नहीं किया गया है।

VK Finance

नागरिकों ने जिलाधिकारी से मामले में स्थल का परीक्षण कराने और पूर्व निर्धारित स्थान पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पुनः स्थापित कराने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से यह मांग लंबित है। नागरिकों ने प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई कर वर्षों पुरानी मांग को पूरा कराने की अपील की है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment