Editor

यूपी एसटीएफ की बड़ी सफलता: एक लाख का इनामी बदमाश संजय मुठभेड़ में ढेर

Hamari sevaye

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश संजय उर्फ संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर हुई, जहां एसटीएफ ने उसे घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

VK Finance

घायल संजय को तत्काल उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजय बहुचर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। लखनऊ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के अनुसार, संजय के खिलाफ हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज थे। उसके विरुद्ध अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या समेत कई जिलों में आपराधिक मामले लंबित थे। वह एक कुख्यात गैंग के साथ मिलकर कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था।

एसटीएफ की इस कार्रवाई को प्रदेश में संगठित अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment