आंधी के झटके से गंगा में समा गया अस्सीघाट का निर्माणाधीन चबूतरा, आधा दर्जन युवक पानी में गिरे
वाराणसी। अस्सीघाट पर मंगलवार को तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक तेज हवा का झटका लगने से घाट पर निर्माणाधीन चबूतरे का एक हिस्सा भरभराकर गंगा में जा गिरा। हादसे के समय चबूतरे पर करीब आधा दर्जन युवक बैठे हुए थे। निर्माणाधीन हिस्सा टूटते ही सभी युवक असंतुलित होकर गंगा में ...