Editor

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की

Hamari sevaye

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम की अनिश्चितता और वर्षा के बदलते स्वरूप को देखते हुए प्रदेश को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

VK Finance

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मिशन मोड में किसानों को समय पर सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में गुणवत्तापूर्ण बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

मुख्यमंत्री ने उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कृत्रिम कमी अथवा कालाबाजारी की किसी भी शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि नहर प्रणाली का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा अंतिम छोर तक सिंचाई जल पहुंचाया जाए। कम सिंचाई वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष कार्ययोजना

खबर को शेयर करे

Leave a Comment