Editor

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस में लगी आग; चालक की जिंदा जलकर मौत

Hamari sevaye

फिरोजाबाद में गुरुवार देर रात लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मटसेना थाना क्षेत्र में 46 किलोमीटर माइल स्टोन के पास कानपुर से गुरुग्राम जा रही एक तेज रफ्तार बस आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें तुरंत आग लग गई।

VK Finance

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में लगी आग तेजी से फैलने लगी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुर्घटना में बस चालक शंभू स्टियरिंग में फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई। बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री झुलस गए, जिनमें एक दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 30 यात्री सवार थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment