Editor

चमत्कार: टिनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, गीले खेत ने बचाई जान,देखें वायरल वीडियो

Hamari sevaye

बरेली जिले के बमियाना गांव में तेज आंधी-तूफान के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव के रहने वाले 50 वर्षीय ई-रिक्शा चालक नन्हे मियां आंधी से बचने के लिए एक बरातघर में लगे टिनशेड के खंभे को पकड़कर खड़े थे। तभी करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा ने पूरे टिनशेड को उखाड़ दिया और नन्हे मियां भी उसके साथ हवा में उड़ गए।

VK Finance

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नन्हे करीब 50 फीट ऊंचाई तक हवा में चले गए और लगभग 40 फुट दूर एक खेत में जा गिरे। खेत में पानी और कीचड़ होने के कारण जमीन नरम थी, जिससे उनकी जान बच गई। घटना में उन्हें चोटें जरूर आईं, लेकिन वह सुरक्षित हैं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

घटना का वीडियो गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं।

नन्हे मियां ने कहा, “जब मैं हवा में उड़ा तो लगा कि अब बचना मुश्किल है, लेकिन ऊपर वाले की मेहरबानी से मेरी जान बच गई।”

खबर को शेयर करे

Leave a Comment