Editor

SDM की 8 साल की बेटी को लगाया एक्सपायरी पैरासिटामोल इंजेक्शन, प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Hamari sevaye

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तेज बुखार से पीड़ित एसडीएम वाचस्पति सिंह की आठ वर्षीय बेटी को कथित तौर पर एक्सपायरी पैरासिटामोल इंजेक्शन लगा दिया गया। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, बच्ची पर इंजेक्शन का कोई प्रतिकूल असर नहीं हुआ।

VK Finance

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को लालगंज एसडीएम वाचस्पति सिंह की आठ वर्षीय बेटी श्रेयसी सिंह को तेज बुखार आया था। परिजन उसे उपचार के लिए लालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां तैनात फार्मासिस्ट ने बच्ची को पैरासिटामोल का इंजेक्शन लगा दिया।

इंजेक्शन लगाने के बाद जब उसकी शीशी पर दर्ज एक्सपायरी तारीख देखी गई तो वह जून 2026 निकली। इसके बाद एसडीएम ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और जिलाधिकारी से की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने कार्रवाई करते हुए दो फार्मासिस्टों को निलंबित कर दिया, जबकि संबंधित दवा स्टोर को सील करा दिया गया है। विभाग की ओर से मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

एसडीएम वाचस्पति सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक अधिकारी की बेटी के इलाज में इस तरह की लापरवाही हो सकती है, तो आम मरीजों के साथ किस स्तर की सावधानी बरती जाती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment