
के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव गढ़ी हरनाठेर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली सूअर अचानक एक घर में घुस गया। घर में घुसते ही सूअर ने तांडव मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। इस दौरान सूअर के हमले में गांव निवासी दमनेश उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सूअर ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद टीम ने जंगली सूअर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं घायल दमनेश उपाध्याय को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।